सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
बॉलीवुड

उत्तराखंड विवाद के बाद Daler Mehndi की पहली Post, परिवार और फैंस के लिए लिखा खास संदेश

उत्तराखंड विवाद के बाद Daler Mehndi की पहली Post, परिवार और फैंस के लिए लिखा खास संदेश

बॉलीवुड डेस्क :  मशहूर गायक दलेर मेहंदी  इस समय चर्चा में है। दरअसल, उत्तराखंड में हुए संगीत समारोह को लेकर विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी है। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में विवाद पर सीधे तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि मुश्किल समय में उनका साथ देने वाले परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। 

दीवाली के मौके पर दलेर मेहंदी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में उन्हें लोगों से जो प्यार और समर्थन मिला है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गायक ने लिखा कि उन्होंने अपने प्रशंसकों के संदेश पढ़े हैं, उनकी बातें सुनी हैं और उनकी दुआओं को महसूस किया है। जिस तरह लोगों ने उनका साथ दिया और उन पर भरोसा जताया, वह उनके लिए बहुत मायने रखता है। दलेर मेहंदी ने इस मुश्किल समय में अपने परिवार को सबसे बड़ी ताकत बताया। 

उन्होंने खास तौर पर अपने भाई और गायक मीका सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मीका सिंह एक मजबूत ढाल की तरह उनके साथ खड़े रहे।इसके अलावा उन्होंने संगीत और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों, अपने प्रशंसकों और देशभर के लोगों का भी आभार जताया। गौरतलब है कि उत्तराखंड में हुए संगीत समारोह को लेकर विवाद सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। इस पूरे मामले के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक बयान है। हालांकि, उन्होंने विवाद पर कुछ कहने के बजाय अपने समर्थकों का धन्यवाद करना बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें

दिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधरदिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधर लक्खा सिधाना को आया Heart Attack! अदालत ने जारी कर दिए आदेश, पढ़ें…लक्खा सिधाना को आया Heart Attack! अदालत ने जारी कर दिए आदेश, पढ़ें… 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  Deepika Padukone का Funny Post वायरल, ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’Deepika Padukone का Funny Post वायरल, ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’ Diljit के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले बवाल, बाल अधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिसDiljit के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले बवाल, बाल अधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।