सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगी

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगी

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उनके और उनके करीबियों के ठिकानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ईडी ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण अपने कब्जे में लिए हैं।

ईडी की जालंधर टीम ने 2 और 3 नवंबर को पंजाब व चंडीगढ़ में कुल 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के तहत होशियारपुर के जोधा मल्ल रोड स्थित सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर करीब 42 घंटे तक तलाशी ली गई। जांच के दायरे में उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा और कुछ सहयोगी भी शामिल हैं।

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने मोबाइल फोन, संपत्ति से जुड़े कागजात, आपत्तिजनक दस्तावेज, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के प्लॉट से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किए। इसके अलावा कुछ बैंक लॉकर भी फ्रीज किए गए हैं। ईडी की कार्रवाई होशियारपुर स्थित सुंदर शाम अरोड़ा के आवास के अलावा शिवम अस्पताल और चंडीगढ़ व मोहाली में स्थित कुछ कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर भी हुई। इनमें एसआरजी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, जीआरजी डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स एलएलपी और गुलमोहर टाउनशिप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रमोटरों, निदेशकों और सहयोगियों के परिसरों की भी तलाशी ली गई।

यह भी पढ़ें

Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और…Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और… कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द! दिवाली तक करनी होगी Over Duty, जारी हुए Orderकर्मचारियों की छुट्टियां रद्द! दिवाली तक करनी होगी Over Duty, जारी हुए Order Punjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरीPunjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरी पंजाब के इस जिले में DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशनपंजाब के इस जिले में DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन लुधियाना में निहंगों ने शराब पीने वाले पीटे, डंडे लेकर दौड़ाए,दी खुली चेतावनीलुधियाना में निहंगों ने शराब पीने वाले पीटे, डंडे लेकर दौड़ाए,दी खुली चेतावनी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।