सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
दिल्ली-NCR

Classroom में अचानक गिरी तीसरी कक्षा की छात्रा, मौ+त के पीछे की वजह आई सामने

दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है।

Classroom में अचानक गिरी तीसरी कक्षा की छात्रा, मौ+त के पीछे की वजह आई सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा की अचानक मौत के मामले में नया अपडेट सामने आया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण होने की बात सामने आई है। बुधवार सुबह खेल के पीरियड के बाद क्लासरूम में लौटी बच्ची अचानक गिर गई थी। स्कूल प्रशासन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेलकर लौटी और दो मिनट बाद गिर पड़ी

स्कूल की प्रिंसिपल भावना के मुताबिक, बच्ची प्ले पीरियड में खेलने के लिए बाहर गई थी। वापस क्लासरूम में आने के बाद वह करीब दो मिनट तक खड़ी रही और फिर अचानक गिर गई। स्कूल स्टाफ तुरंत उसे निर्माण विहार स्थित मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया।

बच्ची को नहीं थी किसी बीमारी की जानकारी

प्रिंसिपल के अनुसार, बच्ची के माता-पिता ने स्कूल को पहले किसी स्वास्थ्य समस्या के बारे में जानकारी नहीं दी थी। वह सामान्य रूप से स्कूल आई थी। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत उसकी मां को सूचना दी और एक शिक्षक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।

CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस को बुधवार सुबह करीब 9:52 बजे घटना की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में क्लासरूम के CCTV फुटेज खंगाले गए, जिनमें बच्ची अचानक गिरती दिखाई दी। पुलिस अब मौत के सही कारणों की पुष्टि और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इसके लिए बच्ची के माता-पिता और स्कूल के संबंधित अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

प्रदूषण पर AAP और BJP में घमासान, Punjab की AAP सरकार पर पराली जलवाने के आरोपप्रदूषण पर AAP और BJP में घमासान, Punjab की AAP सरकार पर पराली जलवाने के आरोप दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूटदिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूट 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्तादिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्ता PNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांचPNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांच

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।