सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
दिल्ली-NCR

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्ता

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्ता

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। रविवार, 1 नवंबर को एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोककर रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 18 जुलाई को दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की 66 केवी बिजली लाइन टूट गई थी। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था और यातायात को दूसरे रास्तों से भेजना पड़ा था। अब निगम की ओर से ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 66 केवी हरसरू-सैक्टर-35-बादशाहपुर ट्रांसमिशन लाइन के HTLS कंडक्टर बदलने का काम किया जा रहा है। इसी काम के चलते रविवार दोपहर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हर बार करीब 15 से 20 मिनट के लिए रास्ता बंद रहेगा और इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराया जाएगा। इस दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि रविवार दोपहर सफर के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और जरूरत के मुताबिक दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें

दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूटदिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूट 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  PNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांचPNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांच Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें…Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें… Diljit के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले बवाल, बाल अधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिसDiljit के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले बवाल, बाल अधिकार आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।