सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
जालंधर

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे ट्रैक और राहुल गांधी की रैली भी निशाने पर

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे ट्रैक और राहुल गांधी की रैली भी निशाने पर

जालंधर: जालंधर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बार ई-मेल के जरिए आर्मी पब्लिक स्कूल और एपीजे पब्लिक स्कूल को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, धमकी भरे ई-मेल में पंजाब के कई शहरों के रेलवे ट्रैक पर भी बम धमाके करने की बात कही गई है। ई-मेल सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्कूलों को भेजे गए ई-मेल में दावा किया गया है कि आज दोपहर 12:11 बजे स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा ई-मेल में 1 नवंबर को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी भी दी गई है। इसमें अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना और बठिंडा के रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) धमाके करने की धमकी दी गई है।

धमकी भरे संदेश में राहुल गांधी की रैली को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में रैली के दौरान ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है। इस तरह स्कूलों, रेलवे ट्रैक और राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर एक साथ धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। ई-मेल की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित स्कूलों की इमारतों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे संदेश की जांच कर रही हैं। साथ ही रेलवे ट्रैक और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें

LPU मामले में नया अपडेट! पुलिस जांच में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारीLPU मामले में नया अपडेट! पुलिस जांच में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी Punjab Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे CM मानPunjab Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे CM मान Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें… पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारीपंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।