सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
जालंधर

Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

जालंधर: जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल,  महार्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के मद्देनजर आज 24 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसे देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और शोभायात्रा के रूट पर आम वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और शोभायात्रा के रूट पर वाहन लेकर आने से बचें।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट
शोभायात्रा अली मोहल्ला स्थित महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्राचीन मंदिर से शुरू होगी। यहां से बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, पीएनबी चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), शहीद भगत सिंह चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, टांडा चौक, माई हीरा गेट, सर्कुलर रोड, सब्जी मंडी चौक और पटेल चौक सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।

इन जगहों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके तहत वर्कशॉप चौक, पटेल चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, फुटबॉल चौक, दोमोरिया पुल, प्रताप बाग चौक, जीपीओ चौक, दोआबा चौक, अड्डा टांडा रेलवे क्रॉसिंग, अड्डा होशियारपुर रेलवे क्रॉसिंग, स्काईलार्क चौक, नामदेव चौक और डॉ. बीआर अंबेडकर चौक सहित कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय के दौरान शोभायात्रा के रूट पर वाहन लेकर न आएं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

यह भी पढ़ें

Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारीपंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारी Punjab में बस सेवा होगी ठप्प!  21 अक्टूबर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, पढ़ें…Punjab में बस सेवा होगी ठप्प!  21 अक्टूबर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, पढ़ें… जालंधर में पार्षद पति हरपाल मिंटू पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीरजालंधर में पार्षद पति हरपाल मिंटू पर चाकुओं से हमला, हालत गंभीर Court के हथौड़े से टूटेंगी जालंधर में कांग्रेस भवन की अवैध दुकानेंCourt के हथौड़े से टूटेंगी जालंधर में कांग्रेस भवन की अवैध दुकानें

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।