सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 11 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
हरियाणा

भैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

भैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के गांव दबखेड़ी के पास भैया दूज के दिन नहर में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नहर में शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और गोताखोर प्रगट सिंह को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवती के शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवती की उम्र करीब 22 साल है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

हादसा, आत्महत्या या कोई साजिश?
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती कौन थी और उसका शव नहर तक कैसे पहुंचा। पुलिस हादसे, आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों समेत हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें

“शेरनी है बच्ची”… जिंदगी की जंग जीत रही मासूम, अमेरिका-UAE से भी मिल रहे संदेश!“शेरनी है बच्ची”… जिंदगी की जंग जीत रही मासूम, अमेरिका-UAE से भी मिल रहे संदेश! पंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहरामपंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहराम गुरुग्राम वालों के लिए अहम खबर! 4 दिन वाहन चालकों को होगी परेशानी, पढ़ें…गुरुग्राम वालों के लिए अहम खबर! 4 दिन वाहन चालकों को होगी परेशानी, पढ़ें… Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें…Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें… भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।