सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

Alert! युवाओं को तेजी से शिकार बना रहा स्ट्रोक, हाई BP से लेकर तनाव तक ये हैं बड़े कारण

Alert! युवाओं को तेजी से शिकार बना रहा स्ट्रोक, हाई BP से लेकर तनाव तक ये हैं बड़े कारण

नेशनल डेस्क : आजकल युवाओं की जिंदगी भागदौड़, तनाव, घंटों तक बैठकर काम करने और अनियमित खानपान के बीच गुजर रही है। कम उम्र में ही हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। अब इनका असर दिमाग की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्ट्रोक यानी ब्रेन अटैक को अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं माना जा सकता। दुनियाभर में 55 साल से कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में दुनियाभर में करीब 28 लाख युवाओं को स्ट्रोक हुआ। इनमें लगभग 90 प्रतिशत मामले निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सामने आए। विशेषज्ञों ने इसके पीछे खराब जीवनशैली, हाई बीपी, बढ़ता कोलेस्ट्रॉल और शारीरिक गतिविधियों की कमी को प्रमुख कारण बताया है।

  1. युवाओं में क्यों बढ़ रहा स्ट्रोक का खतरा?
    यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के शोधकर्ता डेविड ओलावदे के अनुसार, पिछले कुछ दशकों में बुजुर्गों में स्ट्रोक के मामलों में कमी आई है, लेकिन युवा वयस्कों में इसका खतरा बढ़ा है।
  2. इंग्लैंड में 2001 से 2010 के बीच 35 से 54 साल के लोगों में स्ट्रोक के मामले हर साल करीब 2 प्रतिशत बढ़े।
  3. अमेरिका में 20 से 54 साल के लोगों में स्ट्रोक की दर 1993-94 में प्रति एक लाख आबादी पर 34 थी, जो 2020 तक बढ़कर 62 हो गई।
  4. अनुमान है कि 2020 से 2030 के बीच 20 से 39 साल के लोगों में खून का थक्का जमने से होने वाले इस्कीमिक स्ट्रोक के मामलों में करीब 12 प्रतिशत वृद्धि हो सकती है।

स्ट्रोक के पीछे ये 10 बड़े कारण
एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में 55 साल से कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक के करीब 92 प्रतिशत मामलों से जुड़े 10 प्रमुख जोखिम कारकों की पहचान की गई है।

  1. हाई ब्लड प्रेशर: स्ट्रोक का सबसे बड़ा जोखिम कारक है। अकेले इसके कारण करीब आधे मामलों का खतरा जुड़ा पाया गया।
  2. व्यायाम की कमी: लंबे समय तक बैठे रहना और शारीरिक गतिविधियां न करना।
  3. बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल: खून में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं।
  4. खराब खानपान: ज्यादा नमक और कम पौष्टिक भोजन करना।
  5. मोटापा: शरीर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा होना।
  6. धूम्रपान: इससे रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है।
  7. दिल की बीमारियां: हृदय संबंधी समस्याओं से रक्त प्रवाह प्रभावित हो सकता है।
  8. डायबिटीज: लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहना स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है।
  9. शराब का सेवन: अधिक शराब पीने से भी खतरा बढ़ सकता है।
  10. तनाव: लंबे समय तक मानसिक तनाव और खराब मानसिक स्वास्थ्य भी जोखिम बढ़ा सकते हैं।
  11. अध्ययन के अनुसार, एक तिहाई से अधिक मामलों में शारीरिक गतिविधियों की कमी की भूमिका सामने आई।

युवाओं में हाई बीपी और डायबिटीज भी बड़ी वजह
ब्रिटेन में 18 से 49 साल के 1,765 ऐसे लोगों पर अध्ययन किया गया, जिन्हें स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसमें 42 प्रतिशत मरीज हाई ब्लड प्रेशर, 24 प्रतिशत हाई कोलेस्ट्रॉल, 23 प्रतिशत धूम्रपान और 14 प्रतिशत डायबिटीज से पीड़ित पाए गए। करीब 7 प्रतिशत लोगों ने नशीले पदार्थों के सेवन की जानकारी दी।

चक्कर और सिरदर्द को न करें नजरअंदाज
युवाओं में स्ट्रोक की पहचान कई बार मुश्किल हो जाती है। कई लोग अचानक चक्कर आने, सिरदर्द या संतुलन बिगड़ने को सामान्य परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अमेरिका में हुए एक विश्लेषण में सामने आया कि 18 से 44 साल के स्ट्रोक मरीजों को शुरुआती जांच के बाद घर भेजे जाने की आशंका अधिक थी। एक सर्वेक्षण में 60 साल या उससे कम उम्र के करीब एक चौथाई मरीजों ने बताया कि शुरुआत में उनकी बीमारी की सही पहचान नहीं हो पाई थी।

 

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड विवाद के बाद Daler Mehndi की पहली Post, परिवार और फैंस के लिए लिखा खास संदेशउत्तराखंड विवाद के बाद Daler Mehndi की पहली Post, परिवार और फैंस के लिए लिखा खास संदेश दीपावली की खुशियों के बीच पसरा मातम! यूपी में 6 बड़े सड़क हादसे, 21 लोगों की मौ+तदीपावली की खुशियों के बीच पसरा मातम! यूपी में 6 बड़े सड़क हादसे, 21 लोगों की मौ+त Zepto और Blinkit पर गिरी गाज, 105 के लाइसेंस सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला Zepto और Blinkit पर गिरी गाज, 105 के लाइसेंस सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला  कॉमेडी किंग राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के आदेश जारीकॉमेडी किंग राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के आदेश जारी 17 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 140 यात्रियों की सांसें, Airport पर…17 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 140 यात्रियों की सांसें, Airport पर…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।