सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 10 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
बॉलीवुड

कॉमेडी किंग राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के आदेश जारी

कॉमेडी किंग राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी के आदेश जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क: अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। 25 लाख रुपए के लेन-देन से जुड़े मामले में महू की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अभिनेता को हिरासत में लेकर अदालत के सामने पेश करने को कहा है।

उक्त कार्रवाई अदालत में लगातार पेश न होने के कारण की गई है। मामले की सुनवाई के दौरान राजपाल यादव की गैरमौजूदगी पर पहले भी कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी वह पेश नहीं हुए। आखिरकार अदालत ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश जारी कर दिए।

फाइनेंसर की शिकायत पर शुरू हुआ मामला
मामले की शुरुआत फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू की शिकायत से हुई थी। जाजू का आरोप है कि उन्होंने राजपाल यादव को 25 लाख रुपए दिए थे। भुगतान के लिए अभिनेता की ओर से दिए गए चेक बैंक में लगाने पर स्वीकार नहीं हुए और बाउंस हो गए। इसके बाद फाइनेंसर ने महू की अदालत में शिकायत दर्ज कराई। अब इसी मामले में अदालत ने मुंबई पुलिस को राजपाल यादव को गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीअमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधरदिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधर लक्खा सिधाना को आया Heart Attack! अदालत ने जारी कर दिए आदेश, पढ़ें…लक्खा सिधाना को आया Heart Attack! अदालत ने जारी कर दिए आदेश, पढ़ें… 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  Deepika Padukone का Funny Post वायरल, ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’Deepika Padukone का Funny Post वायरल, ब्रेस्ट पंप की आवाज को बताया ‘हॉन्टेड हाउस’

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।