Category: National

  •  “मेरे लिए शैतान थे Nana Patekar” , निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने क्यों कही ये बात?

     “मेरे लिए शैतान थे Nana Patekar” , निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने क्यों कही ये बात?

    एंटरटेनमेंट डेस्क: एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की प्रतिक्रिया चर्चा में है। तनुश्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्हें Evil Dead कहा, जिस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। साल 2018 में MeToo अभियान के दौरान तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इन आरोपों के बाद के वर्षों में उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

     

     

    Live होकर दिया तनुश्री ने जवाब 
    ट्रोलिंग के बाद तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा कि MeToo के बाद के पांच वर्षों में उन्होंने क्या-क्या झेला, यह केवल वही जानती हैं। उनके मुताबिक, कानूनी लड़ाई के दौरान उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया और उन्हें पैसे का लालच देकर भी अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की गई। तनुश्री ने आरोप लगाया कि जब इन कोशिशों का असर नहीं हुआ, तो उन्हें दूसरे तरीकों से परेशान किया गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी कार के ब्रेक काट दिए गए थे, उनका एक्सीडेंट हुआ और उन्हें फूड पॉइजनिंग भी हुई। तनुश्री ने कहा कि उन्होंने जो कुछ सहा, उसके चलते उनकी नजर में नाना पाटेकर के लिए ‘शैतान’ शब्द ही सही है। ये मुझे मरते-मरते भी परेशान कर गया,  वरना मुझे सफाई देने की जरुरत नहीं है।’

    नाना पाटेकर ने आरोपों को किया था खारिज
    बता दें कि तनुश्री दत्ता ने फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर पर कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। नाना पाटेकर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए झूठा बताया था। तनुश्री के हालिया बयान में लगाए गए आरोप उनके अपने दावे हैं। इन बयानों के आधार पर आरोपों को अदालत में साबित हुआ तथ्य नहीं माना जा सकता।

  • Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होंगे नवरात्र? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होंगे नवरात्र? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

    नेशनल डेस्कः शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। भक्त मां का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और घरों व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। नवरात्र के आखिरी दिन दशहरा यानी विजयादशमी मनाई जाती है।

    इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी और 20 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ इसका समापन होगा। नवरात्र के पहले दिन घरों में घट स्थापना की जाती है। आइए जानते हैं नवरात्र की तिथि, कलश स्थापना का शुभ समय और पूजा करने का तरीका।

    11 अक्टूबर को होगी घट स्थापना

    पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी और 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के हिसाब से 11 अक्टूबर को नवरात्र का पहला दिन माना जाएगा। इसी दिन श्रद्धालु कलश स्थापित करके मां दुर्गा की पूजा शुरू करेंगे।

    कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

    पंचांग के मुताबिक, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक घट स्थापना का शुभ समय रहेगा। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक भी कलश स्थापना की जा सकती है। वहीं अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय और सूर्योदय के हिसाब से मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है।

    इस तरह करें मां दुर्गा की पूजा

    नवरात्र के पहले दिन पूजा करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

    1. सुबह स्नान करें: जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

    2. पूजा की तैयारी करें: पूजा घर की सफाई करके चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें।

    3. गणेश जी का ध्यान करें: सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें, फिर कलश स्थापना करें।

    4. कलश स्थापित करें: कलश में जल भरकर अक्षत, सुपारी, सिक्का और दूर्वा डालें। ऊपर आम या अशोक के पत्ते रखें और लाल कपड़े में लपेटा नारियल स्थापित करें।

    5. मां दुर्गा को भोग लगाएं: मां को रोली, सिंदूर, फूल, माला, फल और मिठाई अर्पित करें। साथ ही धूप-दीप जलाएं।

    6. मंत्रों का पाठ करें: मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

    7. नौ दिनों तक पूजा करें: अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखें और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करें। इस दौरान सात्विक भोजन करें।

    8. अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन करें: नवरात्र के आखिरी दिनों में कन्या पूजन किया जाता है। कई श्रद्धालु इस दिन हवन करके पूजा संपन्न करते हैं।