सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

परविंदर झोटा के बाद मानसा में दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत से बढ़ा तनाव

परविंदर झोटा के बाद मानसा में दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत से बढ़ा तनाव

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इसी बीच गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। घटना के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ गया है।

परिवार का दावा है कि दलजीत सिंह की मौत नशे के ओवरडोज से हुई। 27 अक्टूबर को परिजन उसका शव लेकर झोटा के इंसाफ के लिए चल रहे धरने में पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिस पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। परिवार ने पुलिस पर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। फिलहाल दलजीत का शव बठिंडा AIIMS में रखा गया है।

NHRC ने लिया संज्ञान, पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट

मानसा में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जांच की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और दलजीत सिंह का शव अपने कब्जे में ले लिया। इन आरोपों और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

गिरफ्तार युवकों की रिहाई के लिए DC आवास का घेराव

आंदोलन के बीच गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग भी तेज हो गई है। एक्शन कमेटी ने इस मांग को लेकर डिप्टी कमिश्नर के आवास का घेराव किया। वहीं, विरोध के दौरान फॉरेंसिक टीम की गाड़ी को रोके जाने का भी आरोप सामने आया है।

इसके अलावा, फरीदकोट से मानसा आ रहे किसानों को जैतो में हिरासत में लेने और सांसद अमृतपाल की मां बलविंदर कौर को मानसा जाने से रोकने के आरोपों के बाद विवाद और गहरा गया है।

गुरुद्वारों में झोटा के लिए अरदास, किसान संगठनों का प्रदर्शन

परविंदर सिंह झोटा के लिए इंसाफ की मांग अब धार्मिक और किसान संगठनों तक भी पहुंच गई है। श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देश पर विभिन्न गुरुद्वारों में झोटा के लिए अरदास की जा रही है।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन एकता-उगराहां ने पंजाबभर में पुलिस थानों के बाहर धरने देकर विरोध जताया है। मानसा में स्थिति को देखते हुए पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

मानसा में बढ़ती हलचल, प्रशासन की स्थिति पर नजर

परविंदर झोटा के पोस्टमॉर्टम, दलजीत सिंह की संदिग्ध मौत और गिरफ्तार युवकों की रिहाई जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई और NHRC को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट पर है।

यह भी पढ़ें

15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  LPU मामले में नया अपडेट! पुलिस जांच में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारीLPU मामले में नया अपडेट! पुलिस जांच में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी Punjab Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे CM मानPunjab Elections: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस सीट से लड़ेंगे CM मान स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे ट्रैक और राहुल गांधी की रैली भी निशाने परस्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे ट्रैक और राहुल गांधी की रैली भी निशाने पर हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Amritsar Airport से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के समय में बदलावहवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर! Amritsar Airport से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के समय में बदलाव

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।