सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
हरियाणा

गुरुग्राम वालों के लिए अहम खबर! 4 दिन वाहन चालकों को होगी परेशानी, पढ़ें…

गुरुग्राम वालों के लिए अहम खबर! 4 दिन वाहन चालकों को होगी परेशानी, पढ़ें…

गुरुग्राम: गुरुग्राम से फर्रुखनगर और झज्जर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को अगले चार दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे फाटक नंबर LC-04 को मरम्मत कार्य के चलते 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान यहां से सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम-फर्रुखनगर रोड पर सुल्तानपुर गांव के पास स्थित रेलवे फाटक की सड़क काफी खराब हो चुकी है। यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए रेलवे विभाग ने सड़क के साथ रेल पटरी की मरम्मत कराने का फैसला लिया है। यह काम 3 नवंबर सुबह 8 बजे शुरू होगा और 6 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान रेलवे फाटक पूरी तरह बंद रहेगा।

इन रास्तों से कर सकेंगे सफर
ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रूटों से आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए हैं। गुरुग्राम से फर्रुखनगर और झज्जर जाने वाले वाहन चालक चंदू से बादली और रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का रास्ता अपना सकते हैं।

वहीं, झज्जर और फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर, रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होते हुए गुरुग्राम पहुंच सकेंगे। पटौदी से झज्जर होते हुए KMP फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक KMP फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव के रास्ते गुरुग्राम जा सकते हैं। इसके अलावा फर्रुखनगर से गुरुग्राम जाने वाले वाहन अनाज मंडी फर्रुखनगर से वजीरपुर होकर जा सकेंगे। एक अन्य विकल्प के तौर पर बादली (दिल्ली) का रास्ता भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, रोहतक और झज्जर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालकों को भी बादली के रास्ते जाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी रखें और जाम से बचने के लिए तय रूट का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें

पंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहरामपंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहराम Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें…Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें… भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार! Weather Update: 25-26 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल…Weather Update: 25-26 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल… हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसका हुआ तबादलाहरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसका हुआ तबादला

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।