हरियाणा डेस्क: हरियाणा में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 13 IPS और 22 HPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

इस फेरबदल के तहत पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव किया गया है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पोस्टिंग पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) की ओर से तबादलों को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।







