सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
दिल्ली-NCR

दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…

दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…

नई दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर है। राजधानी की हवा लगातार खराब बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सांस लेने में परेशानी और प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 230 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले नौ दिनों तक हवा की गुणवत्ता में खास सुधार की संभावना नहीं है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से तीन पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में सबसे अधिक 324 AQI रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 36 केंद्रों पर हवा खराब श्रेणी में रही, जबकि 17 केंद्रों पर AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 23 से 26 अक्टूबर तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद भी अगले 6 दिनों तक स्थिति में खास सुधार के आसार नहीं हैं।

मौसम का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट मौ+त से जंग जीतकर लौटा 27 साल का युवक, दिल्ली के डॉक्टरों ने उसकी अपनी हड्डी से दोबारा बनाई खोपड़ीमौ+त से जंग जीतकर लौटा 27 साल का युवक, दिल्ली के डॉक्टरों ने उसकी अपनी हड्डी से दोबारा बनाई खोपड़ी दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्टदिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्ट दिल्ली-NCR पर प्रदूषण की मार, लागू हुईं पाबंदियां; जानें क्या-क्या रहेगा बैनदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की मार, लागू हुईं पाबंदियां; जानें क्या-क्या रहेगा बैन दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! ई-रिक्शा में अब 4 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठा सकेंगे, नए नियमों की तैयारीदिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर! ई-रिक्शा में अब 4 से ज्यादा सवारियां नहीं बैठा सकेंगे, नए नियमों की तैयारी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।