सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

गुरुवार, 12 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

आसमान से बरसे हजारों रुपये! पेड़ पर चढ़े बंदर ने उड़ाए नोट, लोग रह गए दंग

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बंदर की हरकत ने कुछ देर के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक बंदर पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट नीचे फेंकने लगा। देखते ही देखते सड़क पर नोट बिखर गए और आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति 81,800 रुपये लेकर बैंक जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बंदर ने उसके पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने बैग से नोट निकालकर नीचे फेंकने शुरू कर दिए। कुछ नोट हवा में उड़ते हुए दूर तक जा गिरे, जबकि बंदर ने कई नोट फाड़कर भी नीचे फेंक दिए।

अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह बिखरता देख व्यक्ति परेशान हो गया। वह पेड़ के नीचे खड़े होकर अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार करता रहा। इस बीच वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने जमीन पर गिरे नोट इकट्ठा करने शुरू किए और उन्हें पीड़ित व्यक्ति को सौंप दिया।

राहत की बात यह रही कि लोगों की मदद से अधिकांश पैसे वापस मिल गए। हालांकि, नोटों की गिनती करने पर 1,500 रुपये कम पाए गए। बंदर की इस हरकत के कारण व्यक्ति को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच काफी देर तक इसी मामले की चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें

पंजाब में ED के बाद अब Income Tax की रेड, बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारीपंजाब में ED के बाद अब Income Tax की रेड, बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता 2 SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी मिले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता 2 SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी मिले  भैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्डभैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड J&K में बर्फबारी ने रोकी रफ्तार! गुरेज रोड बंद, 14 नवंबर तक मौसम का अलर्टJ&K में बर्फबारी ने रोकी रफ्तार! गुरेज रोड बंद, 14 नवंबर तक मौसम का अलर्ट Amul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतेंAmul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतें

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।