सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 11 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

Amul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतें

Amul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतें

बिजनेस डेस्क: आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दूध के अलग-अलग प्रकार के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का असर खास तौर पर दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, मदर डेयरी ने खुले और पैकेट वाले दूध की विभिन्न श्रेणियों के दाम बढ़ाए हैं। कंपनी ने इसके पीछे किसानों से दूध खरीदने की लागत में हुई बढ़ोतरी को वजह बताया है। दूध की खरीद महंगी होने के कारण कंपनी को बढ़ी हुई लागत का कुछ बोझ उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है।

जानिए अब कितने होंगे दूध के नए दाम
– फुल क्रीम दूध (पाउच): 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।
– टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।
– टोंड दूध (थोक): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।
– डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।
– गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।

कंपनी के एक सूत्र के अनुसार, मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है। कंपनी दिल्ली-NCR में रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है, जबकि पूरे देश में इसकी दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है। गौरतलब है कि मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था। कंपनी की स्थापना 1974 में हुई थी और यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

यह भी पढ़ें

Weather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म या अभी करना पड़ेगा इंतजार? जानें IMD का अपडेटWeather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म या अभी करना पड़ेगा इंतजार? जानें IMD का अपडेट अमेरिका में भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किलें? H-1B वीजा के नियम और सख्त करने की तैयारीअमेरिका में भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किलें? H-1B वीजा के नियम और सख्त करने की तैयारी सर्दियों में इस बार अंडे और चिकन खाना पड़ सकता हैं महंगा, जानें क्यों…सर्दियों में इस बार अंडे और चिकन खाना पड़ सकता हैं महंगा, जानें क्यों… Diwali पर 15 लाख परिवारों को तोहफा, आज खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसेDiwali पर 15 लाख परिवारों को तोहफा, आज खाते में आएंगे गैस सिलेंडर के पैसे 48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी अपने आप होगा सस्पेंड: सुप्रीम कोर्ट48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहने पर सरकारी कर्मचारी अपने आप होगा सस्पेंड: सुप्रीम कोर्ट

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।