सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 11 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

Punjab में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी PRTC बस, 3 की मौ+त

Punjab में दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गिरी PRTC बस, 3 की मौ+त

पंजाब डेस्क: पंजाब के संगरूर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी पीआरटीसी की तेज रफ्तार बस ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीआरटीसी की यह बस सुबह करीब 4:30 बजे संगरूर से सवारियां लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास अचानक बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस पुल से टकराकर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां 10 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पटियाला प्रशासन को भी पहले ही सूचित कर दिया गया था।

वहीं, बाकी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय धुंध नहीं थी। पुलिस अधिकारियों ने भी बताया कि मौसम साफ था। शुरुआती जांच और यात्रियों के बयानों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

यह भी पढ़ें

सोनिया की Book पर पंजाब में घमासान; ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें..!सोनिया की Book पर पंजाब में घमासान; ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें..! जालंधर में पोस्टर हटाने पर सियासी घमासान, नगर निगम से भाजपा नाराजजालंधर में पोस्टर हटाने पर सियासी घमासान, नगर निगम से भाजपा नाराज ‘तू हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा…’, दिवित को याद कर भावुक हुए मशहूर गायक Jazzy B‘तू हमेशा दिलों में जिंदा रहेगा…’, दिवित को याद कर भावुक हुए मशहूर गायक Jazzy B सुबह-सुबह धुंध ने मचाया तांडव, पंजाब में भिड़ीं 6 गाड़ियां, शीशे तोड़कर निकाले बाहर…सुबह-सुबह धुंध ने मचाया तांडव, पंजाब में भिड़ीं 6 गाड़ियां, शीशे तोड़कर निकाले बाहर… Weather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म या अभी करना पड़ेगा इंतजार? जानें IMD का अपडेटWeather Update: बारिश का इंतजार होगा खत्म या अभी करना पड़ेगा इंतजार? जानें IMD का अपडेट

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।