सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

लुधियाना में AAP नेता के घर के बाहर Firing, कार से मिला कारतूस का खोल

लुधियाना में AAP नेता के घर के बाहर Firing, कार से मिला कारतूस का खोल

लुधियाना : लुधियाना के दुर्गा नगर इलाके में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद अमरीक सिंह बिट्टा के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। रविवार देर रात हुई इस घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब परिवार के सदस्यों ने घर के बाहर खड़ी क्रेटा कार की छत पर गोली का निशान देखा। इसके अलावा कार के वाइपर के पास से गोली का खाली खोल भी बरामद हुआ।

परिजनों के मुताबिक, सुबह जब उन्होंने कार की जांच की तो उसकी छत पर छेद दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने आसपास देखा तो वाइपर के पास गोली का खोल पड़ा मिला। परिवार ने आशंका जताई है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर के बाहर फायरिंग की है। उनका कहना है कि पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग जानबूझकर कार को निशाना बनाकर की गई या यह हवाई फायरिंग का मामला है। परिवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है।

यह भी पढ़ें

पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगीपूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगी Punjab में चलती Train बनी आग का गोला! यात्रियों में भगदड़Punjab में चलती Train बनी आग का गोला! यात्रियों में भगदड़ Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और…Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और… कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द! दिवाली तक करनी होगी Over Duty, जारी हुए Orderकर्मचारियों की छुट्टियां रद्द! दिवाली तक करनी होगी Over Duty, जारी हुए Order Punjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरीPunjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।