पंजाब डेस्क: पंजाब से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन नंबर 12508 में आग लग गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन फतेहगढ़ साहिब से गुजरने के बाद राजपुरा पहुंची थी। यहां से रवाना होने के करीब 5 मिनट बाद ट्रेन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन दोपहर करीब 1 बजे फतेहगढ़ साहिब पार कर चुकी थी।
इसके बाद राजपुरा से निकलने के कुछ ही मिनटों में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।





