सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
अमृतसर

ओ तेरी! अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली, डिब्बा खोलते ही परिवार के उड़े होश…

अमृतसर में एक ग्राहक ने अचार के डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने का दावा किया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आया है।

ओ तेरी! अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली, डिब्बा खोलते ही परिवार के उड़े होश…

अमृतसर: त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर में एक ग्राहक ने अचार के डिब्बे में मरी हुई छिपकली मिलने का दावा किया है। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आया है। विभाग ने संबंधित दुकान की जानकारी मिलने पर मौके पर जांच और सैंपलिंग करवाने की बात कही है।

उक्त मामला राम बाग के नजदीक स्थित सब्जी मंडी की एक दुकान से जुड़ा है। गांव खलचियां के रहने वाले कामरेड चरण सिंह के अनुसार, उन्होंने 28 तारीख को यहां से एक किलो अचार खरीदा था। घर में जब इसे खाने के लिए निकाला गया तो डिब्बे के अंदर मरी हुई छिपकली दिखाई दी। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। चरण सिंह ने इस मामले को तर्कशील सोसायटी के सहयोग से उठाते हुए खाद्य पदार्थों की बिक्री में स्वच्छता के नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने की मांग की है। उन्होंने खास तौर पर खुले ड्रमों में रखकर बेचे जाने वाले अचार और अन्य खाद्य वस्तुओं की जांच पर जोर दिया है।

शिकायत के बाद विभाग की नजर दुकानदार पर
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनजीत सिंह रटौल के मुताबिक, विभाग को अभी संबंधित दुकान का पूरा पता और विवरण मिलने का इंतजार है। जानकारी मिलते ही टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और अचार के सैंपल लिए जाएंगे। जांच में खाद्य पदार्थ असुरक्षित मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान लागू होगा।

मिठाइयों और खुले खाद्य पदार्थों पर भी निगरानी
विभाग के अनुसार, त्योहारों के मद्देनजर अमृतसर में पांच टीमें खाद्य पदार्थों की जांच कर रही हैं। हालिया कार्रवाई में खोया, पनीर और मिठाइयों के कुछ नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि कुछ असुरक्षित पाए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत अधिक चमकीले रंगों वाली मिठाइयां, असामान्य रूप से सस्ती मिठाइयां और खुले में बिना ढके रखे खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें। खरीदारी के दौरान साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के रखरखाव पर भी ध्यान दें।

यह भी पढ़ें

Amritsar के ग्रीन फील्ड में महिला की मौ+त से सनसनी, दहशत का माहौलAmritsar के ग्रीन फील्ड में महिला की मौ+त से सनसनी, दहशत का माहौल Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारीपंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, यहां देखें कब-कब रहेगी छुट्टी, List जारी Punjab में बस सेवा होगी ठप्प!  21 अक्टूबर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, पढ़ें…Punjab में बस सेवा होगी ठप्प!  21 अक्टूबर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, पढ़ें… Punjab Weather: सुबह-सुबह छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, ठंड की आहटPunjab Weather: सुबह-सुबह छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, ठंड की आहट

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।