सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
विश्व

आसमान में आफत! लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर

माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। सोलुखुम्बू जिले के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

आसमान में आफत! लैंडिंग के दौरान टकराए दो हेलीकॉप्टर

इंटरनेशनल डेस्क: माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया। सोलुखुम्बू जिले के फेरीचे हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में 1 विदेशी पर्यटक की जान चली गई, जबकि 1 पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर रहे थे, तभी उनके रोटर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार विदेशी पर्यटक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसे में घायल पायलटों को बचाने के लिए तुरंत राहत अभियान शुरू किया गया। एयर डायनेस्टी के हेलीकॉप्टर के पायलट रवींद्र प्रजापति को उपचार के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुकला पहुंचाया गया। वहीं, फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्वल के.सी. उड़ा रहे थे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिशटेल एयर के पायलट की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सिमरिक एयर का हेलीकॉप्टर राहत दल के साथ मौके पर पहुंचा। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

यह भी पढ़ें

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, 14 क्रू मेंबर्स थे सवारओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, 14 क्रू मेंबर्स थे सवार चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा! 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्टचक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा! 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने कई जिलों में जारी किया अलर्ट बांग्लादेश में हिंसक हुआ मजदूर आंदोलन; सड़कों पर हंगामा, देश की अर्थव्यवस्था पर संकटबांग्लादेश में हिंसक हुआ मजदूर आंदोलन; सड़कों पर हंगामा, देश की अर्थव्यवस्था पर संकट मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, Air India ने सऊदी अरब की फ्लाइट्स पर लगाई रोकमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर, Air India ने सऊदी अरब की फ्लाइट्स पर लगाई रोक Binance Hack: सबसे बड़ी क्रिप्टो हुई हैक, 6.3 अरब डॉलर की चोरीBinance Hack: सबसे बड़ी क्रिप्टो हुई हैक, 6.3 अरब डॉलर की चोरी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।