सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, 14 क्रू मेंबर्स थे सवार

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज MSV AL JUSUFI पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला हुआ। जहाज पर सवार 14 भारतीय नाविकों में से एक की मौत, 13 को बचाया गया।

ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमला, 14 क्रू मेंबर्स थे सवार

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है। इस घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय जहाज MSV AL JUSUFI पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। ओमान के तट के पास समुद्र में सफर के दौरान जहाज किसी अज्ञात हवाई वस्तु की चपेट में आ गया।

हमले में घायल एक नाविक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहिम अजीज (Gandhar Nahim Ajij) के रूप में हुई है। वहीं, ओमान के तटरक्षक बल ने कार्रवाई करते हुए 13 अन्य क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया।

इस घटना के बाद समुद्री मार्गों पर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पिछले कुछ समय से खाड़ी क्षेत्र और ओमान के आसपास व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल हमले के लिए जिम्मेदार पक्ष की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें

मंदिरों में पुजारियों पर रेप के आरोप लगाने वालीं नेहा बोरा पर बवालमंदिरों में पुजारियों पर रेप के आरोप लगाने वालीं नेहा बोरा पर बवाल “शेरनी है बच्ची”… जिंदगी की जंग जीत रही मासूम, अमेरिका-UAE से भी मिल रहे संदेश!“शेरनी है बच्ची”… जिंदगी की जंग जीत रही मासूम, अमेरिका-UAE से भी मिल रहे संदेश! दिवाली पर धन की होगी वर्षा! 50 साल बाद विशेष योग, जानें पूजा का शुभ समय व मुहूर्तदिवाली पर धन की होगी वर्षा! 50 साल बाद विशेष योग, जानें पूजा का शुभ समय व मुहूर्त पंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहरामपंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहराम दिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधरदिवित ओलक के पिता से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए Yo Yo, दुबई से सीधे पहुंचे जालंधर

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।