मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कोर्ट परिसर के अलावा महालक्ष्मी रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई थी।
ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तीनों स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने कोर्ट परिसर, रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के घर की जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पहले भी मिल चुकी है बम धमाके की धमकी
गौरतलब है कि इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भी एक धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें उनके कार्यालय, अमिताभ बच्चन के बंगले और महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम स्थल पर बम धमाके करने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।





