सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 9 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

Dhanvantari Jayanti 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, ये चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ

Dhanvantari Jayanti 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी ही नहीं, ये चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ

Dhanvantari Jayanti 2026: धनतेरस का पर्व सनातन धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस और भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। उन्हें देवताओं का वैद्य यानी चिकित्सक माना जाता है, इसी कारण इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व है।

माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की होती है पूजा
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि और आरोग्य का वास होता है। इसी अवसर पर सोना-चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुएं खरीदने की परंपरा भी है।

चिकित्सकों के लिए भी इस दिन का विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश अंकित सिक्के, बर्तन, श्रीयंत्र, चावल, झाड़ू और गोमती चक्र खरीदने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। भगवान धन्वंतरि को स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है, इसलिए चिकित्सकों के लिए भी इस दिन का विशेष महत्व है।

धन्वंतरि पूजा का शुभ मुहूर्त

तारीख: 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)

पूजा का सबसे शुभ समय: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक

वृषभ काल (स्थिर लग्न): शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ समय में भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से परिवार में सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

यह भी पढ़ें

17 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 140 यात्रियों की सांसें, Airport पर…17 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 140 यात्रियों की सांसें, Airport पर… दीवाली पर चमक सकती है किस्मत, सालभर बरसेगा पैसा! घर में दिख जाएं ये 6 जीवदीवाली पर चमक सकती है किस्मत, सालभर बरसेगा पैसा! घर में दिख जाएं ये 6 जीव अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकीअमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ और बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी Diwali Gift: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में हुई बढ़ौतरीDiwali Gift: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! DA में हुई बढ़ौतरी Passport-Visa नियमों में बड़ा बदलाव! पाकिस्तानी नागरिकों समेत इन लोगों को मिलेगी छूटPassport-Visa नियमों में बड़ा बदलाव! पाकिस्तानी नागरिकों समेत इन लोगों को मिलेगी छूट

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।