सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 10 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

परविंदर झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे The Great Khali, मां को गले लगाकर हुए भावुक

परविंदर झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे The Great Khali, मां को गले लगाकर हुए भावुक

पंजाब डेस्क: मानसा में परविंदर सिंह झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए चल रहे धरने में अंतरराष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली भी पहुंचे। यहां उन्होंने झोटा की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और इस मुश्किल समय में परिवार को हिम्मत दी।

धरना स्थल पर खली काफी भावुक नजर आए। वह झोटा की बुजुर्ग मां के पास बैठकर उनसे बातचीत करते रहे और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है।

खली ने परविंदर सिंह झोटा की मौत पर गहरा दुख जताते हुए एक बार फिर सरकार से मांग की कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाए। उनका कहना था कि झोटा समाज को नशामुक्त बनाने की लड़ाई लड़ रहे थे और इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने आवाज उठाई थी। वहीं आपको बता दें कि  झोटा का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में पूरा हो गया है। इसके बाद उनके पिता भीम सिंह ने बताया कि बेटे का अंतिम संस्कार 8 नवंबर, रविवार को दिवाली के दिन किया जाएगा। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें

लुधियाना में AAP नेता के घर के बाहर Firing, कार से मिला कारतूस का खोललुधियाना में AAP नेता के घर के बाहर Firing, कार से मिला कारतूस का खोल Jalandhar में पटाखे की चिंगारी बनी आफत, धूं-धूं कर जल उठा गोदामJalandhar में पटाखे की चिंगारी बनी आफत, धूं-धूं कर जल उठा गोदाम पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगीपूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी में बड़ी बरामदगी Punjab में चलती Train बनी आग का गोला! यात्रियों में भगदड़Punjab में चलती Train बनी आग का गोला! यात्रियों में भगदड़ Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और…Amritsar घूमने आई विदेशी मॉडल से कांड,  Auto की अगली सीट पर बैठी और…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।