नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र में आग की तीन अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। धाराशिव जिले के येडशी गांव में रविवार तड़के एक किराने की दुकान और उसके ऊपर बने मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे और दो बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं, एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, दुकान में रखे प्लास्टिक के सामान और तेल के डिब्बों के कारण आग तेजी से फैल गई। चार लोगों की दम घुटने से, जबकि दो की आग की चपेट में आने से मौत हुई। इसके अलावा ठाणे के रहेजा गार्डन कॉम्प्लेक्स में आग आठवीं से दसवीं मंजिल तक फैल गई।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का जायजा लिया। उधर, मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला में 32 मंजिला इमारत की 17वीं मंजिल पर भी आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।





