सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

Punjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरी

Punjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरी

पंजाब डेस्क: बरनाला में बुधवार को चार स्कूलों को बम से उड़ाने और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हालात को देखते हुए सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल ने एहतियात के तौर पर तय समय से पहले ही छुट्टी कर दी।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल रायकोट रोड स्थित सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, खुड्डी रोड के बी.वी.एम. इंटरनेशनल स्कूल, मदर टीचर स्कूल बरनाला और हंडियाया के मदर टीचर इंटरनेशनल स्कूल को भेजे गए थे। ई-मेल में बम धमाके और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद थाना सिटी-1 के एसएचओ इंस्पेक्टर लखबीर सिंह पुलिस टीम के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम ने कहा कि पुलिस धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रही है और इन्हें भेजने वालों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें

Chetan Singh Jouramajraजौड़ामाजरा का इस्तीफा मंजूर, विधानसभा में अब AAP के कितने MLA ? प्रदूषण पर AAP और BJP में घमासान, Punjab की AAP सरकार पर पराली जलवाने के आरोपप्रदूषण पर AAP और BJP में घमासान, Punjab की AAP सरकार पर पराली जलवाने के आरोप 1984 के सिख नरसंहार में न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस जवाब दे: BJP Punjab1984 के सिख नरसंहार में न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस जवाब दे: BJP Punjab लुधियाना फायरिंग कांड में नया मोड़: Boyfriend पर हमले के बाद युवती ने…!लुधियाना फायरिंग कांड में नया मोड़: Boyfriend पर हमले के बाद युवती ने…! Ludhiana में Thar पर अंधाधुंध Firing, लड़की के भाई ने बरसाईं 15 गोलियां!Ludhiana में Thar पर अंधाधुंध Firing, लड़की के भाई ने बरसाईं 15 गोलियां!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।