सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
उत्तर प्रदेश

बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी यादगार, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar!

बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी बनेगी यादगार, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी Thar!

बिहार डेस्क: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या चुनावी गतिविधि नहीं, बल्कि उनकी बेटी की शादी है। बेटी के विवाह को यादगार बनाने के लिए परिवार ने भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित
शादी समारोह में जहां लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, वहीं मेहमानों और लोगों के आकर्षण के लिए खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जीतने वालों को थार, मोटरसाइकिल और स्कूटर जैसे बड़े इनाम दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, घुड़दौड़ का आयोजन 25 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले को थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को स्कूटर दिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की 
वहीं, शादी की पारंपरिक रस्मों की शुरुआत भी हो चुकी है। अनंत सिंह की पत्नी और मोकामा की पूर्व विधायक नीलम देवी ने परिवार की कुलदेवी मां ब्राह्मणी के चरणों में सबसे पहले शादी का निमंत्रण पत्र अर्पित किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी साझा किया और बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। शादी समारोह के लिए नदवां गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर बुलाए गए हैं। समर्थकों के मुताबिक, विवाह समारोह में 5 से 10 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। 

कई नामी कलाकार भी कार्यक्रम में देंगे प्रस्तुति
इसके अलावा बिहार के कई नामी कलाकार भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। अनंत सिंह खुद भी शादी की तैयारियों का जायजा लेने अपने पैतृक गांव लदमा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी ली और उस मैदान का निरीक्षण किया, जहां मुकाबला होना है। इस दौरान उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे। शादी समारोह में फिल्म अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह, गायक गुंजन सिंह तथा उदित नारायण समेत कई अन्य कलाकारों के शामिल होने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें

Meghalaya Honeymoon: राजा की मां बोलीं- सोनम समेत 6 आरोपियों को मिले फांसीMeghalaya Honeymoon: राजा की मां बोलीं- सोनम समेत 6 आरोपियों को मिले फांसी नीले ड्रम में पति की हत्या करने वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजानीले ड्रम में पति की हत्या करने वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा मौसम अपडेट: पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का Alertमौसम अपडेट: पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, 3 दिन आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का Alert UP BJP में रार: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दिया इस्तीफा, जताई नाराजगीUP BJP में रार: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दिया इस्तीफा, जताई नाराजगी Punjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरीPunjab:  शहर के 4 स्कूलों को Bomb Threat, बच्चों की सुरक्षा को लेकर मची अफरा-तफरी

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।