सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

गुरुवार, 12 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता 2 SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी मिले 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में लापता 2 SPO के शव बरामद, गोलियों से छलनी मिले 

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ जिले में लापता दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के शव मिले है। बताया जा रहा है कि दोनों के शवों   पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं, दोनों की सरकारी राइफलें भी मौके से गायब हैं। इस घटना के पीछे आतंकियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

मृतकों की पहचान बाबी चंद (57) और रशपाल कुमार (45) के रूप में हुई है। दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के तौर पर किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में तैनात थे। बुधवार को वे अपने कैंप से धरना-मरवाह में स्थित सेना की पोस्ट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क टूट गया। दोनों के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जवानों ने आसपास के गांवों, जंगलों और पहाड़ी रास्तों पर खोजबीन की। अभियान में ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी सहायता ली गई। शुरुआत में दोनों के मोबाइल फोन चालू थे, लेकिन बाद में उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

शव मिलने के बाद अब जांच का रुख उनकी हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान की तरफ है। सबसे अहम बात यह है कि दोनों के सर्विस हथियार नहीं मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस पहलू को गंभीरता से देख रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं कि वारदात के पीछे कौन लोग हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें

पंजाब में ED के बाद अब Income Tax की रेड, बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारीपंजाब में ED के बाद अब Income Tax की रेड, बड़े कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी भैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्डभैया दूज के दिन नहर से मिला युवती का श+व, पहचान के लिए पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड J&K में बर्फबारी ने रोकी रफ्तार! गुरेज रोड बंद, 14 नवंबर तक मौसम का अलर्टJ&K में बर्फबारी ने रोकी रफ्तार! गुरेज रोड बंद, 14 नवंबर तक मौसम का अलर्ट Amul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतेंAmul के बाद Mother Dairy ने बढ़ाए दाम, कल से महंगा मिलेगा दूध; जानें नई कीमतें सोनिया की Book पर पंजाब में घमासान; ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें..!सोनिया की Book पर पंजाब में घमासान; ऑपरेशन ब्लू स्टार की तस्वीरें..!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।