सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
हरियाणा

Weather Update: 25-26 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल…

Weather Update: 25-26 अक्टूबर को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें मौसम का हाल…

हरियाणा डेस्कः हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पिछले 4-5 दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन 25 और 26 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसके चलते दिन के तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

किसानों को फसलों की बिजाई के दौरान सतर्क रहने की सलाह
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को कृषि कार्यों की योजना सावधानी से बनाने की सलाह दी गई है। इन दिनों खेतों में फसलों की बिजाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों को मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर बिजाई करनी चाहिए, ताकि बदलते मौसम के कारण किसी तरह की परेशानी न हो। इसके अलावा, जिन खेतों में अगेती धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है, वहां कटाई और कढ़ाई के दौरान भी मौसम का ध्यान रखना जरूरी है। किसानों को धान मंडियों तक पहुंचाते समय बारिश से फसल को बचाने के लिए तिरपाल समेत जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें

भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार! हरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसका हुआ तबादलाहरियाणा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, देखें किसका हुआ तबादला School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।