मोहाली: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में गिरफ्तार मेडिकल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार समेत 4 आरोपियों को आज मोहाली स्थित CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत में CBI ने आरोपियों से पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा। बचाव पक्ष के वकील ने इसका विरोध किया, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पेश किए गए आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार, विपन गर्ग, नीलम रानी और लाडी सिंह के रूप में हुई है। CBI की ओर से अदालत में पेश हुई वकील लीसा ग्रोवर ने रिमांड की मांग करते हुए आरोपियों से पूछताछ के लिए पांच दिन का समय मांगा था।
बचाव पक्ष ने किया रिमांड का विरोध
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने CBI की रिमांड मांग का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने CBI की मांग स्वीकार कर ली और चारों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
CBI कर रही मामले की जांच
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में CBI जांच कर रही है। चारों आरोपियों की अदालत में पेशी के बाद अब जांच एजेंसी को उनसे पूछताछ के लिए पांच दिन का समय मिला है। हालांकि, पूछताछ के दौरान किन बिंदुओं पर जांच की जाएगी, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।





