सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 4 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

होशियारपुर में सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर ED का शिकंजा, दूसरे दिन भी जांच जारी

अरोड़ा का नाम इससे पहले विजिलेंस से जुड़े रिश्वत मामले में सामने आया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें एक अधिकारी को 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

होशियारपुर में सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर ED का शिकंजा, दूसरे दिन भी जांच जारी

होशियारपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा एक बार फिर जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। उनके होशियारपुर स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम लगातार दूसरे दिन मौजूद है। जांच के चलते घर के आसपास सुरक्षा और निगरानी सख्त रखी गई है। टीम की ओर से अंदर रखे रिकॉर्ड और दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई पूरी होने तक आवास में आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।

अरोड़ा का नाम इससे पहले विजिलेंस से जुड़े रिश्वत मामले में सामने आया था। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें एक अधिकारी को 50 लाख रुपये की कथित रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब ED की ताजा कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, जांच का संबंध मनी लॉन्ड्रिंग से हो सकता है, लेकिन एजेंसी ने अभी तक कार्रवाई के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में यह देखना अहम होगा कि दस्तावेजों की जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं। फिलहाल ED की ओर से किसी आधिकारिक खुलासे का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

1984 के सिख नरसंहार में न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस जवाब दे: BJP Punjab1984 के सिख नरसंहार में न्याय के मुद्दे पर कांग्रेस जवाब दे: BJP Punjab लुधियाना फायरिंग कांड में नया मोड़: Boyfriend पर हमले के बाद युवती ने…!लुधियाना फायरिंग कांड में नया मोड़: Boyfriend पर हमले के बाद युवती ने…! Ludhiana में Thar पर अंधाधुंध Firing, लड़की के भाई ने बरसाईं 15 गोलियां!Ludhiana में Thar पर अंधाधुंध Firing, लड़की के भाई ने बरसाईं 15 गोलियां! ओ तेरी! अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली, डिब्बा खोलते ही परिवार के उड़े होश…ओ तेरी! अचार के डिब्बे में मिली मरी हुई छिपकली, डिब्बा खोलते ही परिवार के उड़े होश… पंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहरामपंजाब में हिमाचल रोडवेज की बस हादसे का शिकार, मचा कोहराम

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।