सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
दिल्ली-NCR

दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, AQI में सुधार; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, AQI में सुधार; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 133 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को AQI 200 के पार बना हुआ था। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया समेत कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा हो गया। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

दिल्ली-NCR में आज भी बारिश और आंधी के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर को दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। रात के समय कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। इस दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, जबकि 1 नवंबर से मौसम साफ रहने और स्थिर होने का अनुमान है।

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली-NCR के अलावा देश के कई राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण के अवशेषों के प्रभाव से मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। 30 अक्टूबर को उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ आने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों के लोगों को भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें

दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूटदिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों पर मिली छूट 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका 15 नवंबर के Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,  ई-मेल से मचा तहलका  दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्तादिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ध्यान दें! रविवार को 3 बार बंद रहेगा रास्ता PNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांचPNB खाताधारक सावधान! ग्राहकों के खातों से गायब हुए करोड़ों रुपये, CBI ने शुरू की जांच Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें…Delhi में वाहन लेकर जाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 नवंबर से नए नियम लागू, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।