सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से झटका, 100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत

संजीव अरोड़ा को हाई कोर्ट से झटका, 100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नहीं मिली राहत

पंजाब डेस्क: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। करीब 100 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में ED जांच कर रहा है। हाई कोर्ट के फैसले से अरोड़ा को फिलहाल राहत नहीं मिल पाई है।

9 मई से हिरासत में हैं अरोड़ा
संजीव अरोड़ा को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी ओर से अदालत में दलील दी गई थी कि वह 9 मई से हिरासत में हैं। इससे पहले गुरुग्राम की विशेष अदालत ने 15 जून को उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली।

PSPCL के चेयरमैन से भी हुई पूछताछ
इस मामले की जांच के दौरान पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर और IAS अधिकारी बसंत गर्ग से भी हाल ही में पूछताछ की गई थी। ED कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ें

झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें… परविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चापरविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चा

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।