सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

परविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चा

परविंदर झोटा हत्याकांड: 9 दिन से मोर्चरी में शव, पोस्टमार्टम पर पत्नी के बयान से बढ़ी चर्चा

मानसा: परविंदर सिंह झोटा के पोस्टमार्टम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी पत्नी मनप्रीत कौर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि परिवार ने अभी तक पोस्टमार्टम करवाने की मंजूरी नहीं दी है। अगर इस संबंध में कोई फैसला लिया जाता है, तो सबसे पहले संगत से विचार-विमर्श किया जाएगा।

मनप्रीत कौर ने मंच से लोगों से अपील की कि जब तक परिवार खुद किसी बात की पुष्टि नहीं करता, तब तक उससे जुड़े संदेश आगे न भेजें। उन्होंने कहा कि सीबीआई से मुलाकात करना भी जरूरी है।

9 दिनों से मुर्दाघर में रखा है शव
मनप्रीत कौर ने कहा कि परविंदर सिंह का पार्थिव शरीर पिछले 9 दिनों से मुर्दाघर में रखा हुआ है। उन्होंने चिंता जताई कि पोस्टमार्टम में देरी होने से अहम सबूत प्रभावित हो सकते हैं। उनके मुताबिक, अगर सबूत नष्ट हो गए तो न्याय की लड़ाई लड़ना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले परिवार की मांग के बिना ही आरोपी की दुकान गिरा दी गई थी, जबकि वहां अहम सबूत होने की बात कही जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी फैसले में देरी नहीं होनी चाहिए।

संगत की सहमति के बाद होगा फैसला

मनप्रीत कौर ने कहा कि परिवार ने अपनी बात संगत के सामने रख दी है। अब कमेटी के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी, लेकिन उससे पहले संगत की राय लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए संगत सबसे पहले है और परिवार यह लड़ाई सभी के सहयोग से जीतना चाहता है। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें

Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।