सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 2 नवंबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
खेल

ICC T20 Ranking: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज

ICC T20 Ranking: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने ICC T20 रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शानदार शतक लगाने का फायदा उन्हें ताजा रैंकिंग में मिला है। अभिषेक शर्मा अब दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं, पिछले सप्ताह तक शीर्ष स्थान पर काबिज ईशान किशन दो पायदान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

ताजा ICC T20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत के चार खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। हालांकि, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की शीर्ष-10 सूची में कोई भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।

ईशान किशन को हुआ नुकसान, साहिबजादा फरहान को फायदा

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी का असर रैंकिंग पर पड़ा और उन्हें दो स्थान गंवाने पड़े। दूसरी ओर, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को रैंकिंग में इसका फायदा मिला। उन्होंने 13 अक्टूबर के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद वह रैंकिंग में बेहतर स्थिति में पहुंच गए।

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग में राशिद खान टॉप पर

टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पहले स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो कोई भी खिलाड़ी टॉप-10 में जगह नहीं बना सका है।

अक्षर पटेल एक स्थान नीचे खिसककर 11वें नंबर पर आ गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह 15वें स्थान पर हैं। जसप्रीत बुमराह 27वें नंबर पर मौजूद हैं। अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं, जबकि बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

सिकंदर रजा नंबर-1 टी-20 ऑलराउंडर

टी-20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा शीर्ष स्थान पर हैं। इस सूची के टॉप-10 में भी किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है।

अभिषेक शर्मा का नंबर-1 बल्लेबाज बनना भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके शतक ने एक बार फिर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और टी-20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म को चर्चा में ला दिया है।

यह भी पढ़ें

भारत की तूफानी जीत! न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जाभारत की तूफानी जीत! न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा ND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैचND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Scheduleएशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Schedule Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नामTeam India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नाम

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।