सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
खेल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Schedule

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Schedule

स्पोर्ट्स डेस्क: एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। यह टूर्नामेंट 27 अक्तूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में आयोजित होगा।

टूर्नामेंट के लीग चरण के मुकाबले 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक जालंधर के ओलिंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 4 नवंबर को मोहाली के ओलिंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। फाइनल और तीसरे स्थान के लिए मैच 5 नवंबर को खेले जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन भारत के अलावा मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

भारत का मैच शेड्यूल

27 अक्तूबर: भारत बनाम बांग्लादेश

29 अक्तूबर: भारत बनाम चीन

30 अक्तूबर: भारत बनाम जापान

1 नवंबर: भारत बनाम मलेशिया

2 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण कोरिया

टूर्नामेंट के सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। भारत इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है। भारतीय टीम अब तक 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में कुल पांच बार खिताब जीत चुकी है।

यह भी पढ़ें

ND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैचND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नामTeam India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नाम

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।