सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
खेल

Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नाम

Team India के खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल! 32 क्रिकेटरों को कराना पड़ा रिहैब, List में बड़े नाम

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस एक बार फिर चर्चा में है। BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की सालाना रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच 32 भारतीय क्रिकेटरों को चोटों से उबरने के लिए रिहैब की जरूरत पड़ी। इनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।

रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु स्थित COE में समय बिताया। हालांकि, उनकी रिहैब प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। इस अवधि में COE पहुंचने वाले 32 खिलाड़ियों में 20 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले क्रिकेटर थे, जबकि 12 खिलाड़ी इंडिया-A और टार्गेटेड कैटेगरी से जुड़े थे। यहां खिलाड़ियों के इलाज के साथ उनकी फिटनेस सुधारने और मैदान पर वापसी की तैयारी पर काम किया गया।

ऋषभ पंत को लगी थी गंभीर चोट
रिपोर्ट में ऋषभ पंत की चोट को सबसे गंभीर मामलों में गिना गया है। जुलाई 2025 में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान उनके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और अर्धशतक बनाया। बाद में उन्हें रिकवरी के लिए COE में भेजा गया। अन्य खिलाड़ियों में मांसपेशियों में खिंचाव और सॉफ्ट टिश्यू से जुड़ी चोटों के मामले सामने आए। हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी को भी बार-बार चोट लगने के कारण रिहैब की जरूरत पड़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों ने पिछले 18 महीनों में कम से कम चार-चार महीने COE में बिताए।
जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटों से प्रभावित खिलाड़ियों में शामिल रहे। वहीं, 30 सितंबर तक की सूची में विराट कोहली, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे के नाम भी दर्ज थे।

यह भी पढ़ें

ND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैचND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच कल पहला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE मैच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Scheduleएशियन चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, यहां देखें पूरा Schedule

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।