सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

Mad Sandhu murder : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह हथियारों सहित गिरफ्तार 

Mad Sandhu murder : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह हथियारों सहित गिरफ्तार 

जालंधरः  ‘मैड संधू’ हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर ने महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ए.टी.एस.) के सहयोग से मुंबई के चेंबूर इलाके से मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

बरामद हुआ ये सब
गिरफ्तार किए गए आरोपी जोबनप्रीत सिंह जिला तरनतारन के गांव जंडोके का निवासी है। पुलिस टीमों ने उसके पास से तीन आधुनिक पिस्तौलें, जिनमें एक 9एमएम ग्लॉक, एक 9एमएम बैरेटा और एक .30 बोर पीएक्स5 शामिल है, सहित पांच मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर 2026 को, अमृतसर के लोहारका रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मधु सूदन सिंह उर्फ ‘मैड संधू’ पर गोलियां चलाई थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना कैंट, कमिश्नरेट अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत दिनांक 03.10.2026 को एफ.आई.आर. नंबर 186 दर्ज की गई थी।

 

यह भी पढ़ें

Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।