सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

Amit Shah Punjab Visit: गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से मिले, अब झोटा के घर जाएंगे

Amit Shah Punjab Visit: गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से मिले, अब झोटा के घर जाएंगे

गुरदासपुर : पंजाब में नशे के मुद्दे और इससे जुड़े मामलों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान वह उन परिवारों से मुलाकात कर रहे हैं, जिनके सदस्यों की नशे के खिलाफ आवाज उठाने के बाद हत्या या मौत के मामले सामने आए हैं। अमित शाह ने मंगलवार को अपने दौरे की शुरुआत गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां गांव से की। यहां उन्होंने नशे का विरोध करने के दौरान मारे गए बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्हें इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

बिक्रमजीत सिंह के परिवार से करीब 15 मिनट की मुलाकात
गुरदासपुर के माड़ी पन्नवां गांव पहुंचने पर अमित शाह ने बिक्रमजीत सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार की बात सुनी और बिक्रमजीत सिंह की मां के पैर छुए। परिवार ने गृह मंत्री के सामने अपनी मांगें रखीं और उन्हें लिखित रूप में भी सौंपा। मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली। इसके बाद अमित शाह वहां से हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। अब उनके दौरे का अगला पड़ाव संगरूर है। क्रमजीत सिंह की मौत का मामला नशे के विरोध से जुड़ा है। गांव में नशा बेचने का विरोध करने के बाद हुए विवाद में उस पर हमला किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले को लेकर परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है।

संगरूर में गुलजार सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात
गुरदासपुर के बाद अमित शाह संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के तूर बंजारा गांव जाएंगे। यहां वह गुलजार सिंह के परिवार से मिलेंगे। गुलजार सिंह की कथित आत्महत्या का मामला भी नशे से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है। गृह मंत्री परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे और मामले से संबंधित जानकारी लेंगे।

मानसा में झोटा के परिवार से भी मिलेंगे अमित शाह
अमित शाह के पंजाब दौरे का एक अहम पड़ाव मानसा भी है। यहां वह नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मेडिकल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद से झोटा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। टा के परिवार की ओर से मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाने समेत अन्य मांगें उठाई गई थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को हत्याकांड की जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया है। अमित शाह मानसा के एक स्थानीय पार्क में झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान परिवार अपनी मांगें गृह मंत्री के सामने रख सकता है।

दशहरा समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री
पंजाब दौरे का आखिरी पड़ाव लुधियाना होगा। यहां अमित शाह शाम को दरेसी ग्राउंड में आयोजित दशहरा समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उनके दौरे को नशे से जुड़े मामलों में पीड़ित परिवारों से मुलाकात और दशहरा कार्यक्रम में भागीदारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।