सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

पाकिस्तान में बड़ा हादसा! Private School की छत्त गिरने से 28 मासूमों व एक टीचर की मौ+त

पाकिस्तान में बड़ा हादसा! Private School की छत्त गिरने से 28 मासूमों व एक टीचर की मौ+त

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां दिर कॉलोनी में एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 28 बच्चे और एक शिक्षिका शामिल हैं। हादसे में 3 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे बच्चों व स्कूल कर्मचारियों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर है। घायलों की अधिक संख्या को देखते हुए अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।
 
सभी बच्चे 13 साल या उससे कम उम्र के
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि हादसे के बाद कई बच्चे मलबे में फंस गए थे। बचावकर्मी उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के मुताबिक, हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी बच्चे 13 साल या उससे कम उम्र के हैं। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। मृतकों की अंतिम संख्या अभी स्पष्ट नहीं है और राहत कार्य पूरा होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+तभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+त जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़ भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।