सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत; सीटों के बीच फंसे शव

खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत; सीटों के बीच फंसे शव

कोटा: मध्य प्रदेश के भोपाल से राजस्थान के खाटूश्यामजी जा रही यात्रियों से भरी एक मिनी बस शनिवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बस अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। मृतक मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल से कुछ किलोमीटर दूर हुआ। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस बेकाबू होकर नीचे गिर गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अंधेरे में चला बचाव अभियान, सीटों के बीच फंसे शव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। सुबह अंधेरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आईं। बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई शव सीटों के बीच फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकालने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। हादसे में घायल यात्रियों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल लाए जाने के दौरान कई यात्री बेसुध हालत में थे। डॉक्टरों के मुताबिक, कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुए हैं। बस के नीचे गिरने और यात्रियों के सीटों के बीच फंसने से चोटें गंभीर होने की आशंका है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें

झोटा का अंतिम संस्कार कर भोग की रस्म निभाएं’, निहंग राजा सिंह ने परिवार से की अपीलझोटा का अंतिम संस्कार कर भोग की रस्म निभाएं’, निहंग राजा सिंह ने परिवार से की अपील दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम, 1 नवंबर से इन वाहनों पर लगेगी रोकदिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम, 1 नवंबर से इन वाहनों पर लगेगी रोक Rahul Gandhi के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल, मची भगदड़Rahul Gandhi के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल, मची भगदड़ School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।