सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

35 लाख की Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचा सफाई कर्मचारी, फिर झाड़ू उठाकर करने लगा सड़क की सफाई,  Video Viral

35 लाख की Fortuner से ड्यूटी पर पहुंचा सफाई कर्मचारी, फिर झाड़ू उठाकर करने लगा सड़क की सफाई,  Video Viral

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो में एक सफाई कर्मचारी सुबह अपनी ड्यूटी पर करीब 35 लाख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV से पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की SUV सड़क किनारे खड़ी करने के बाद वह व्यक्ति सफाई कर्मचारी वाली रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनता है। इसके बाद वह झाड़ू उठाकर सड़क की सफाई करने लगता है।

इस वीडियो को किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं कि वह व्यक्ति शायद पैसों के लिए नहीं, बल्कि अपने शौक के लिए सफाई करता है। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि वह कोई अमीर जमींदार हो सकता है, जो दिखावे के बजाय काम को महत्व देता है।

कई लोग उसके काम के प्रति समर्पण और सादगी की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान और उसकी आर्थिक स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+तभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+त जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़ भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।