सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

पाकिस्तान में सेना का Training विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौ+त

पाकिस्तान में सेना का Training विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौ+त

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ।

सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुश्शाक प्रशिक्षण विमान दोपहर के समय बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास नवां किल्ली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्रशिक्षक मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षु कैप्टन अब्दुल समद की जान चली गई।

इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया है। दोनों ने सेना के पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि इससे पहले जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+तभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+त जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़ भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।