सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
बॉलीवुड

टीवी जगत से दुखद खबर: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का निधन

टीवी जगत से दुखद खबर: ‘CID’ और ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का निधन

मुंबई: मशहूर टीवी क्राइम शो ‘CID’ और हॉरर शो ‘आहट’ के निर्माता-निर्देशक बी. पी. सिंह का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बी. पी. सिंह के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि इस खबर से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। अशोक पंडित ने बी. पी. सिंह को एक शानदार निर्माता-निर्देशक के साथ-साथ अपना करीबी दोस्त भी बताया।

अशोक पंडित ने भारतीय टेलीविजन में बी. पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके क्राइम शो ‘CID’ और ‘आहट’ ने देशभर के दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि बी. पी. सिंह का काम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा और मनोरंजन जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

Big B के घर और  Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षाBig B के घर और  Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्टदिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्ट विवादों में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, बीच कार्यक्रम में मंत्री ने लगाई फटकारविवादों में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, बीच कार्यक्रम में मंत्री ने लगाई फटकार Tiger Shroff Firing Case: कोटा में पकड़े गए 3 आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तारTiger Shroff Firing Case: कोटा में पकड़े गए 3 आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामनेटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने
Tags:

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।