सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

शनिवार, 24 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
देश

जिबूती के पास बड़ा हादसा: प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 की मौ+त

जिबूती के पास बड़ा हादसा: प्रवासियों से भरी नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 की मौ+त

जिबूती: बेहतर भविष्य की तलाश में समुद्र के रास्ते यमन जा रहे प्रवासियों की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। इस हादसे में कम से कम 139 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 84 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। नाव में कुल 305 लोग सवार थे।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के अनुसार, यह हादसा गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह के बीच जिबूती के पूर्वी तट पर गुहेरे के पास हुआ। यह इलाका बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य के नजदीक अदन की खाड़ी में स्थित है। नाव में सवार प्रवासी समुद्र पार करके यमन की ओर जा रहे थे।

महिलाएं और बच्चे भी मृतकों में शामिल
IOM के मुताबिक, हादसे के बाद 80 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल बताए गए हैं। हालांकि, मृतकों और लापता लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
अधिकारियों के अनुसार, कुछ शवों को प्रवासियों ने खुद दफना दिया था। इन शवों की आधिकारिक पुष्टि और सत्यापन होने तक इन्हें मृतकों की संख्या में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में हादसे में जान गंवाने वालों की वास्तविक संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं, लापता लोगों की तलाश और हादसे से जुड़े आंकड़ों की पुष्टि को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें

School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+तभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौ+त जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़ भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!भारत का Most Wanted Gangster हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।