सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
दिल्ली-NCR

घर बनाने वालों को लगेगा महंगाई का झटका! बढ़ सकते हैं सीमेंट के रेट, पढ़ें…

घर बनाने वालों को लगेगा महंगाई का झटका! बढ़ सकते हैं सीमेंट के रेट, पढ़ें…

नई दिल्ली: घर बनाने की योजना बना रहे लोगों को महंगाई का झटका लगने की तैयारी है। दरअसल, भारत में सीमेंट कंपनियां अक्टूबर के मध्य से प्रति बैग 10 से 15 रुपए तक कीमतें बढ़ा सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां बिजली, ईंधन और अन्य कच्चे माल की बढ़ती लागत के चलते यह कदम उठा सकती हैं। एमके रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 12 अक्टूबर से सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, यह अभी संभावित बढ़ोतरी है, कीमतों में बदलाव कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगा।

लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव
रिपोर्ट में बताया गया है कि सीमेंट कंपनियों ने पहले भी प्रति बैग 10 से 15 रुपये तक कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन बिजली और ईंधन पर बढ़ते खर्च की भरपाई के लिए यह पर्याप्त नहीं था। वहीं, जुलाई और अगस्त में मानसून के कारण सीमेंट की कीमतों में गिरावट आई, जिससे कंपनियों पर लागत का दबाव और बढ़ गया।

सीमेंट की मांग में बढ़ोतरी
रिपोर्ट के मुताबिक, सीमेंट की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में सीमेंट की बिक्री सालाना आधार पर 7 से 8 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। निर्माण कार्यों और बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स के कारण मांग को सहारा मिल रहा है।

आने वाले समय में भी मजबूत रह सकती है मांग
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अगले 18 महीनों तक सीमेंट की मांग मजबूत रह सकती है। निर्माण के व्यस्त सीजन और बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों के कारण खपत बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच सीमेंट की मांग में सालाना औसतन करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अगर कंपनियां कीमतें बढ़ाती हैं, तो इसका असर घर बनाने की लागत पर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम, 1 नवंबर से इन वाहनों पर लगेगी रोकदिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम, 1 नवंबर से इन वाहनों पर लगेगी रोक School में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोटSchool में 12वीं की छात्रा जली हुई हालत में मिली, पास से मिला 3 पन्नों का सुसाइड नोट दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल…दिल्ली वालों सावधान! अगले 9 दिन नहीं मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां जानें मौसम का हाल… मौ+त से जंग जीतकर लौटा 27 साल का युवक, दिल्ली के डॉक्टरों ने उसकी अपनी हड्डी से दोबारा बनाई खोपड़ीमौ+त से जंग जीतकर लौटा 27 साल का युवक, दिल्ली के डॉक्टरों ने उसकी अपनी हड्डी से दोबारा बनाई खोपड़ी दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्टदिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्ट

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।