Punjab Weather: 7 जिलों में बारिश का Yellow अलर्ट, 40-50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जालंधर: पंजाब में पिछले दिनों कई जिलों में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में तापमान गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

इन जिलों में Yellow Alert

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन राज्य में मौसम साफ रहने के आसार  है, लेकिन 10 और 11 अक्टूबर को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें जिला  पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 8-9 अक्टूबर को पंजाब में मौसम शुष्क

वहीं  8 और 9 अक्टूबर को पंजाब में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 10 और 11 अक्टूबर को मौसम बदल सकता है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *