सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

रविवार, 25 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Birthday: जन्मदिन पर मां की आवाज सुन भावुक हुए बिग बी, KBC में मिला खास Surprise

Amitabh Bachchan Birthday: जन्मदिन पर मां की आवाज सुन भावुक हुए बिग बी, KBC में मिला खास Surprise

एंटरटेनमेंट डेस्क: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानी रविवार, 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां दुनियाभर में उनके फैंस जश्न मना रहे हैं, वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर बिग बी को ऐसा सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। शो के दौरान अमिताभ की दिवंगत मां तेजी बच्चन की आवाज सुनाई गई। मां की आवाज कानों में पड़ते ही बिग बी पुरानी यादों में खो गए और उनके चेहरे पर भावुकता साफ नजर आई।

 

मां की आवाज सुन भावुक हुए अमिताभ
दरअसल, जन्मदिन के मौके पर शो के मेकर्स ने अमिताभ बच्चन के लिए खास एपिसोड तैयार किया था। इसमें उनकी मां तेजी बच्चन की पुरानी रिकॉर्डिंग सुनाई गई, जिसमें वह हरिवंश राय बच्चन की कविता ‘रात आधी हो गई है’ सुना रही थीं। इस दौरान स्क्रीन पर अमिताभ और उनकी मां की पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी दिखाई गईं।

मां की आवाज पहचानते ही अमिताभ ने कहा, “मां की आवाज है यह, हां, वह बाबूजी की एक कविता गा रही हैं।” इस खास पल ने बिग बी को भावुक कर दिया। जन्मदिन के मौके पर मां की आवाज और पुरानी तस्वीरों के जरिए उन्हें अपने परिवार से जुड़ी यादों को फिर से जीने का मौका मिला।

यह भी पढ़ें

Big B के घर और  Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षाBig B के घर और  Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में बढ़ाई गई सुरक्षा दिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्टदिलजीत दोसांझ के दिल्ली शो को पुलिस की मंजूरी नहीं, 30 अक्टूबर को होना था कॉन्सर्ट विवादों में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, बीच कार्यक्रम में मंत्री ने लगाई फटकारविवादों में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, बीच कार्यक्रम में मंत्री ने लगाई फटकार Tiger Shroff Firing Case: कोटा में पकड़े गए 3 आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तारTiger Shroff Firing Case: कोटा में पकड़े गए 3 आरोपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामनेटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, हमलावरों की पहली तस्वीर आई सामने

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।