सही खबरसही विश्लेषणदेश की आवाज़

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026नई दिल्ली, भारत

ताज़ा खबर
पंजाब

पंजाब बंद के दौरान Ludhiana में दर्दनाक हादसा, नौजवान की तड़प-तड़प कर मौ+त

पंजाब बंद के दौरान Ludhiana में दर्दनाक हादसा, नौजवान की तड़प-तड़प कर मौ+त

लुधियाना: पंजाब बंद के दौरान लुधियाना के शेरपुर चौक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रदर्शन के दौरान बैनर लगाते समय करंट लगने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जशनप्रीत सिंह शेरपुर चौक पर प्रदर्शन में शामिल था। इसी दौरान बैनर लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। नौजवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने इस घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

बता दें कि संघर्ष कमेटी ने परविंदर सिंह झोटा और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के साथ-साथ पंजाब से नशे के खात्मे की मांग उठाई है। कमेटी ने पंजाब सरकार और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग भी की है। संगठन का कहना है कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। वहीं परविंदर सिंह झोटा के पिता फौजी भीम सिंह ने पंजाब के लोगों से बंद को पूर्ण समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल उनके परिवार को इंसाफ दिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और राज्य से नशे के खात्मे से भी जुड़ी है।

यह भी पढ़ें

Amritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियांAmritsar में Gym के बाहर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने चलाईं 3 गोलियां झोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ेंझोटा ह+त्याकांड: मेडिकल स्टोर मालिक समेत 4 आरोपी CBI कोर्ट में पेश, पढ़ें Jalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी परJalandhar के Hotel में महिला का शव मिला, 25 दिन पहले ही आई थी नौकरी पर पंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चापंजाब में फिर साथ आएंगे अकाली दल और BJP? सुखबीर बादल के बयान से बढ़ी चर्चा Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…Jalandhar वालों ध्यान दें! आज इन रास्तों पर बंद रहेगी वाहनों की Entry, पढ़ें…

लेखक के बारे में

अपनी राय दें

आपका ईमेल प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी जानकारी पर * लगा है।